aajtaktimes

मलका महिला डिग्री कालेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान

अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। प्रदेश की सपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में
ऐतिहासिक काम किए है। सरकार सब पढ़े सब बढ़े की नीति पर काम कर रही है। यह
बात शुक्रवार को मलका महिला महाविद्यालय असन्द्रा में आयोजित सम्मान
समारोह को सम्बोधित करते हुए सपा विधायक राम गोपाल रावत ने कही। उन्होने
कहा कि प्रदेश में जब से सपा सरकार आई है शिक्षा के प्रचार प्रसार पर
विशेष ध्यान दिया गया है। नए स्कूल की स्थापना के साथ-साथ बच्चो को
निःशुल्क पुस्तके व ड्रेसे दी गई है। समारोह में बोलते हुए विधायक हैदरगढ़
राममगन रावत ने कहा कि सरकार का अब तक का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है।
सरकार ने गांवो के बच्चो  की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। सरकार की मंशा
है कि शिक्षा जैसे अनमोल रतन सें कोई वंचित न रहने पाए। प्राथमिक जूनियर
व इण्टरकालेजो की स्थापना के साथ-साथ सरकार ने डिग्री कालेज भी खुलवाने
का काम किया है। इस मौके पर समाजसेवी नावेद रिजवी ने कहा कि शिक्षक अथक
परिश्रम कर बच्चो को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करते हैं। पूरी लगन से
पढ़़ाई करने वाले बच्चे जीवन में कभी असफल नही होते। सफलता उनके कदम चूमती
रहती है। समारोह में मलका महिला महाविद्यालय मलका तालीमगाह इण्टर कालेज व
मो. सिबतैन मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल के शिक्षको को उपहार देकर सम्मानित
किया गया। समाजसेवी नावेद रिजवी ने एलकेजी से लेकर इण्टर तक के छात्र
छात्राओं को जूते-मोजे प्रदान किए। समारोह में कालेज के प्रबन्धक मो.
कफील संरक्षक मो. अकील प्राचार्य डॉ रवि शंकर शुक्ल थानाध्यक्ष अरूण
कुमार द्विवेदी ग्रामीण बैंक के प्रबन्धक वीके शुक्ल अमीर जाफरी हरिबख्स
सिंह रंजन शुक्ल मो. आरिफ व राज कुमार यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कालेज प्रशासन की ओर से विधायक राममगन रावत व समाजसेवी नावेद रिजवी को
स्मृति चिन्ह भंेट किए गए। समापन के बाद कालेज परिसर में वृक्षारोपण किया
गया।
पत्रकारों का हुआ सम्मान
बाराबंकी। मलका महिला डिग्री कालेज में विद्यालय के प्रबंधक मो. कफील
जैदी और ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष मो. अकील जैदी ने ग्रामीण
क्षेत्र के पत्रकारों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मो.
अकील जैदी ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र की पत्रकारिता करना काफी
दुश्वारियों भरा है। लेकिन उसके बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र का पत्रकार
अपनी ईमानदारी से कार्य करता है और सफेदपोश लोगों को बेनकाब करता है।
उन्होने आगे कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता करने वाले इन
ग्रामीण पत्रकारों को प्रदेश की सरकार और प्रशासन भले ही न सम्मान दे।
लेकिन ग्रामीणों के लिये ये पत्रकार किसी भगवान से कम नही हैं। क्योंकि
खबर छपने के बाद इन ग्रामीण पत्रकारोें की जान खतरे में पर जाती है।
प्रबंधक ने वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र मधुप, संतोष शुक्ला, विजय शंकर
मिश्रा, इशरार हुुुुुुुुुुुुुुुुुुसैन, मो. रजी जैदी और मो. कयूम को
सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में डिग्री कालेज के प्राचार्यों सहित
कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related

UP 6199170862359412127

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item