aajtaktimes

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया प्रतियोगिता का शुभारम्भ

बाराबंकी। माडर्न खो-खो एसोसियेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में
आयोजित स्व. श्रीमती शान्ती सिंह स्मारक अखिल भारतीय माडर्न महिला खो-खो
चैम्पियन शिप 2016-17 का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के प्रांगण में
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आशेक कुमार सिंह ने शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि को भारत देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों द्वारा मार्च
पास्ट की सलामी दी गयी। इसके बाद गणेश वन्दना व सरस्वती वन्दना छात्राओं
द्वारा की गयी। तत्पश्चात श्री सिंह के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ
करने हेतु शान्ति के दूत कबूतरों को उड़ाकर कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की
गयी। इसके बाद सर्वप्रथम दो टीमों के बीच जाकर खिलाडियों से परिचय
प्राप्त कर टास उछालकर खेल का शुभारम्भ किया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न
राज्यों से पधारे खो-खो चैम्पियनशिप के पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति
भी रही। कार्यक्रम में राजेन्द्र त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, मनोज
चौधरी, रूपेश कुमार, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, दिवाकर अवस्थी, मेवालाल,
राकेश सिंह, पूनम मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से किया। पहला मैच उत्तर
प्रदेश व कर्नाटक के बीच हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने मैंच
2-0 से जीत लिया।

Related

UP 1881519893717068718

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item