aajtaktimes

छात्र नेता मंगल ने बाइक जुलूस के साथ किया भ्रमण

जौनपुर। छात्रसंघ चुनाव तिथि नजदीक आते देख एक बार फिर कालेजों से लेकर नगर में छात्रों का हुजूम दिखने लगा है। दर्जनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर भावी प्रत्याशियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण, छात्र-छात्राओं से मिलना, लोगों से अपने पक्ष में जीत सुनिश्चित करने की अपील करना शुरू हो गया है। वहीं त्योहारों को देखते हुये जगह-जगह बोर्ड, बैनर, पोस्टर आदि भी दिखायी पड़ने लग गया है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर के टीडीपीजी कालेज के छात्र नेता मंगल शुक्ला दर्जनों मोटरसाइकिल पर सवार अपने समर्थकों के साथ जगह-जगह भ्रमण करते हुये छात्र-छात्राओं से मिले। जुलूस की शक्ल में निकले श्री शुक्ल ने लोगों से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं से सम्पर्क करके छात्रसंघ आगामी छात्रसंघ चुनाव में सहयोग की अपील किया। इस मौके पर उनके साथ विकास, अभिषेक, फैजी, अयान, अर्यन, रोशन, अमित, गोलू, रोहित, शिब्बू, अम्बुज शुक्ला, सौरभ, किशन, विनीत, पवन कुमार, सलीम, राशिद, जैद, बाबू, तेज के अलावा सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

Related

UP 7147652540409015023

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item