aajtaktimes

जनसंचार विभाग के धर्मपाल सहित कई प्रतिभागी पुरस्कृत

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा ‘‘भारत में आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी विकास में युवाओं की भागीदारी’’ विषयक निबन्ध प्रतियोगिता के अव्वल छात्र-छात्राओं को फार्मेसी संस्थान स्थित सभागार में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल एवं बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जनक पाण्डेय द्वारा दिया गया। प्रतियोगिता में जनसंचार विभाग के छात्र धर्मपाल यादव प्रथम, इंजीनियरिंग के छात्र शुभम उपाध्याय द्वितीय एवं एमबीए के छात्र मो. मोहसिन तृतीय रहे। विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं क्रमशः 1 हजार, 750 व 500 रूपये नगद देकर उत्साहवर्धन किया गया। इसी क्रम में विवि के विभिन्न विभागों के विद्यार्थी गरिमा सिंह, आकाश सिंह, पुलकित शुक्ल, शीतल गुप्ता,   प्रदीप चौरसिया एवं पीयूष मौर्य को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। संचालन समन्वयक डा. राम नारायण ने किया। इस अवसर पर बीएचयू के प्रो. जेपी श्रीवास्तव, कुलसचिव डा. देवराज, उपकुलसचिव संजीव सिंह, डा. सुशील कुमार, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा.ॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. सुनील कुमार के अलावा तमाम सम्बन्धित मौजूद रहे।

Related

UP 1977888481058143388

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item