aajtaktimes

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्कूलों में की तालाबंदी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के आह्वान पर जनपद के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी मंगलवार को अपने विद्यालयों पर तालाबंदी करके हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने मांग किया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जायेगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त पर 3 सौ दिन का अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा भत्ता, शिक्षक पद पर पदोन्नति, पुरानी पेंशन लागू करने आदि मांगों को लेकर आज प्रदेश के लाखांे साथी हड़ताल पर हैं। इसके अलावा मंत्री साहब लाल यादव, कोषाध्यक्ष सुधेन्दु सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर आलोक सिंह, रत्नेश, शैलेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, संतोष यादव, अम्बर सिंह, अम्बुज सिंह, उदयराज यादव, कमला प्रसाद, राकेश कुमार, हनुमान प्रसाद, शैलेन्द्र प्रताप, प्रदीप यादव, छेदी राम, लालता प्रसाद, गुलाब दास, फारूख अहमद, आरपी सिंह सहित तमाम शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

Related

UP 730506090605929558

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item