aajtaktimes

हलवाई समाज ने आयोजित किया वर-वधू परिचय सम्मेलन

जौनपुर। कान्य कुब्ज हलवाई (मोदनवाल) समाज की नगर इकाई द्वारा साहू धर्मशाला में वर-वधू परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता करते हुये विजय मोदनवाल ने कहा कि समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिये। इसी क्रम में प्रान्तीय अध्यक्ष घनश्याम दास ने कहा कि समाज को हमेशा जोड़कर रखना चाहिये जिससे समाज में शादी-विवाह में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा हरिशंकर मोदनवाल, रविशंकर मोदनवाल, संयोजक अमरनाथ मोदनवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। सम्मेलन में जनपद के अलावा गोरखपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर सहित अन्य जनपदों के लोग आये जिनका स्वागत मीडिया प्रभारी ज्ञानचन्द मोदनवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश शाही ने किया। इस अवसर पर विजय मोदनवाल, अमरनाथ बबलू, राम आसरे, अनूप, अमित, ओम प्रकाश मोदनवाल के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 9037211178772776369

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item