aajtaktimes

श्रीमाली महासभा की नयी टीम को दिलायी गयी शपथ

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहे पर श्रीमाली महासभा की नयी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसकी अध्यक्षता जगदम्बा प्रसाद श्रीमाली एवं संचालन आचार्य राम लोचन श्रीमाली ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली एवं विशिष्ट अतिथि डा. लौटन राम श्रीमाली व जिला संयोजक पप्पू श्रीमाली रहे। इस मौके पर महासभा के नये जिलाध्यक्ष छोटे लाल माली सहित उनकी पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात् उपस्थित अतिथियों सहित अन्य लोगों ने नयी टीम के सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर आद्या प्रसाद, राम समुझ, राम कृपाल, कल्लू माली, रामचन्दर माली, विकास पण्डा, छोटे लाल, घूरे लाल, संजय माली, मोहन माली, लक्ष्मी नारायण, सुमंत माली, संतोष, जय नारायण, विपिन माली, दिनेश माली आदि लोग उपस्थित रहे।


Related

UP 7662540858736504217

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item