गैरभाजपाई केन्द्र सरकार से घबरा गयेः तुलसी राम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_876.html
जौनपुर। केन्द्र की भाजपा सरकार से अब अन्य पार्टियां घबरा गयी हैं। सर्वसमाज की एकमात्र पार्टी भाजपा है जहां सभी का हित समाहित है। किसी भी संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। उक्त बातें बदलापुर विस क्षेत्र के उसरा बाजार में आयोजित एक कार्यकर्ता बैठक के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसी राम केवट ने कही। उन्होंने आगे कहा कि सर्वसमाज के साथ केवट समाज के लोगों का हित भाजपा में है। आगामी विस चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने अपील करते हुये कहा कि कार्यकर्ता जन-जन के बीच जाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का कार्य करें। इस अवसर पर शोभनाथ बिन्द, प्रमोद निषाद, राधेश्याम, अमरनाथ यादव, सभाजीत, बचानू, लालजी, राजेश, मालती, शोभा के अलावा तमाम कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दुर्बली बिन्द ने किया।

