aajtaktimes

अंसारी बंधुओ को सपा का तोहफा, मुहमदाबाद में बनेगा ट्रामा सेंटर


लखनऊ । कौमी एकता दल के नेता अंसारी बंधुओं से सपा का राजनीतिक समझौता कब और किन शर्तों पर होगा। यह तो आने वाला समय बतायेगा लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंसारी बंधुओं की मांग पर गाज़ीपुर ज़िले की मुहमदाबाद विधानसभा में ट्रामा सेंटर का तोहफा जरूर दे दिया है । गुरुवार को लखनऊ में हुई अखिलेश सरकार की कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस खबर पर मुहम्मदाबाद विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि पहली सितंबर को विधानसभा में मुख्यमंत्री से मुलाकात में उन्होंने ट्रामा सेंटर के लिए निवेदन किया था। अब कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है तो मुहम्मदाबाद के लिए यह बड़ी उपबल्धि है। उधर सीएमओ धर्मात्मा त्रिपाठी ने कहा कि ट्रामा सेंटर बनने से गाजीपुर को काफी लाभ मिलेगा। मजे की बात यह है कि ट्रामा सेंटर का मुद्दा धर्मार्थ मंत्री विजय मिश्र का रहा है । उन्होंने अपने चुनाव अभियान में जिला मुख्यालय पर ट्रामा सेंटर बनवाने का आश्वासन दिया था । लेकिन जब ट्रामा सेंटर के प्रस्ताव की मंजूरी की बारी आई तो वह अंसारी बंधुओं के खाते में चला गया । ट्रामा सेंटर के प्रस्ताव को मंजूरी की सुचना मिलते ही क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी ।

Related

World 7605912189867563785

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item