aajtaktimes

राजा यादवेन्द्र की 17वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्थापक राजा यादवेन्द्र दत्त दूबे की 17वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में मनायी गयी जहां सर्वप्रथम उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित समस्त शिक्षकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डा. आरपी ओझा, डा. मयानन्द उपाध्याय, डा. श्याम सुन्दर उपाध्याय, डा. विष्णु चन्द्र त्रिपाठी, डा. अवधेश द्विवेदी, डा. आशा राम यादव, डा ज्योत्सना श्रीवास्तव, डा. मनोज वत्स, डा. सुशील गुप्ता, डा. सुनीता गुप्ता, डा. सुधाकर शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज में पुण्यतिथि मनायी गयी जहां लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये राजा साहब को याद किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. सत्यराम प्रजापति सहित अन्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डा. अशोक मिश्र, डा. बृजेश सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, प्रेमचन्द्र, विश्वनाथ यादव, प्रकाश नारायण सिंह, अशोक तिवारी, राजेश कुमार, मंजू सिंह, रंजना चौरसिया सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

UP 2555523902234053080

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item