aajtaktimes

राजा जौनपुर ने मनाया 68वां जन्मदिन, लोगों ने लिया आशीर्वाद

जौनपुर। अवनीन्द्र दत्त दूबे ‘राजा जौनपुर’ का 68वां जन्मदिन शुक्रवार को हवेली में स्थित ठाकुरद्वारे में हवन-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया जहां उपस्थित लोगों ने राजा साहब को जन्मदिन की बधाई देते हुये आशीर्वाद लिये। मालूम हो कि राजा साहब अपना जन्मदिन अंग्रेजी महीने से न मनाकर हिन्दी महीने से मनाते हैं, क्योंकि उनका जन्म भादो माह के राधाष्टमी के दिन हुआ है। इस बार राधाष्टमी 9 सितम्बर को पड़ा, इसीलिये वह भादो माह के राधाष्टमी के दिन आज शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनायें। इस अवसर पर डा. देवेन्द्र उपाध्याय, घनश्याम तिवारी, अभयजीत उपाध्याय, डा. सुभाष चन्द्र सिंह, डा. ओम प्रकाश शाही, डा. सत्यराम प्रजापति, राजकुमार सिंह, पत्रकार संजय अस्थाना, सत्य प्रकाश सिंह, प्रकाश नारायण सिंह, डा. अशोक मिश्रा, रमेश चन्द्र, प्रेमचन्द्र के अलावा सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 7432106066006903019

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item