आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाते हैं जौनपुरवासीः डीएम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_671.html
जौनपुर। नगर के रसूलाबाद चौरा माता मंदिर के पास स्थापित नवयुवक गणेश उत्सव संस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी शिवेन्द्र सिंह रहे। इस मौके पर श्री गोस्वामी ने कहा कि जिले के लोग आपसी भाईचारे के साथ हर त्योहार मनाते हैं। यह जिला गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करता है। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा संस्था ने वरिष्ठ पत्रकार हसनैन कमर दीपू व राजन मिश्रा को भी सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार हसनैन कमर दीपू एवं संचालन राजन पंडित ने किया। अन्त में संस्थाध्यक्ष राहुल साहू ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर शहर कोतवाल राम भरोसे, शकरमण्डी चौकी प्रभारी निशात जमा खां, पत्रकार मसूद अहमद, कांग्रेसी नेता फैसल हसन तबरेज, आजम जैदी, विष्णु साहू, अश्वनी साहू, अतीत, अचल साहू, लालचन्द्र साहू मौजूद रहे।

