साहब मुझे बीबी से बचा लो...
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_903.html
Your Adsense ad script
काशीपुर । प्रेम विवाह के दो साल बाद ही पति और पत्नी में अनबन। यही नहीं पत्नी से खौफ खाया पति को जब कुछ नहीं सूझा तो वह एएसपी के पास पहुंच गया और गिड़गिड़ाने लगा कि साहब मुझे मेरी बीबी से बचा लो। आइए जानते हैं पूरा मामला। क्षेत्र में एक युगल का प्रेम जब परवान चढ़ा तो उन्होंने अपने और परायों की भी सलाह नहीं मानी। उनकी जिद पर परिजनों ने 24 अक्टूबर 2014 को दोनों की शादी करा दी। अब पत्नी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पति ने एएसपी कमलेश उपाध्याय से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
पति का आरोप है कि शादी के दो माह बाद ही पत्नी मायके रहने लगी। पत्नी का कहना है कि वह घरवालों से अलग हो जाए। पति ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानी और उसे व परिजनो को दहेज उत्पीड़न के झूठे मुकदमे मे फंसाने की धमकी देने लगी।
उसका पति जब उसे बुलाने गया तो पत्नी दोराहे पुलिस चौकी में चली गई। वहां भी उसने पति पर माता-पिता से अलग रहने के लिए दबाव बनाया। इनका एक बेटा भी है।
जब पति अलग नहीं हुआ तो पत्नी व उसके परिवार वाले तलाक की बात कर रहे है। तलाक न देने पर तीन लाख रुपए की मांग कर रहे हैं और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। एएसपी ने इस मामले में जांच के आदेश देकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
