एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_93.html
बाराबंकी। उ0प्र0 उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी के आर्थिक सहयोग व नारी गौरव
व बाल उत्थान समिति के जेरे एहतेमाम मशहूर शायर खुमार बाराबंकवी बहैसियत
गजल गो शायर पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन खुमार एकेडमी हाल इन्दिरा
मार्केट नगर पालिका में हुआ। जिसकी अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक
आयोग उ0प्र0 गयासुद्दीन किदवाई ने की। सेमिनार के मुख्य अतिथि पूर्व
अध्यक्ष फखरुद्दीन निहाल रिजवी, अली अहमद, वसीम हैदर, मिर्जा हसन बेग,
डा. मखमूर काकोरवी, डा. मसीहउद्दीन, रिजवान मुस्तफा आदि वक्ताओं ने खुमार
साहब के जीवन और उनके उर्दू अदब के योगदान पर प्रकाश डाला। इस सेमिनार
में जनपद की प्रमुख समाजसेवी और संस्था की अध्यक्ष मलका रिजवी द्वारा
संस्था की ओर उ0प्र0 सरकार द्वारा यश भारतीय से सम्मानित अलीमउल्लाह
सिद्दीकी स्ट्रा आर्टिस्ट और उनके द्वारा गेहूं के डण्ठलों द्वारा बनाई
गयी विभिन्न कलाकृतियों के बेहतरीन प्रदर्शन और अदबी खिदमात के लिये
सिपास नामा और मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस सेमिनार में जनपद के
प्रमुख समाजसेवी उर्दू अदब के पेरोपकार व जनपद के सम्मानित नागरिक
दानिश्वर काफी तदाद में शहर के मकबूल शख्सियतें मौजूद थे। कार्यक्रम की
समाप्ति पर संस्था की अध्यक्ष मलका रिजवी ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
बैंक कर्मचारियों की पेंशन का भी कराया जाए पुनरीक्षण: मिश्र
बैंक आफ इण्डिया रिटायरीस बेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित
बाराबंकी। स्वास्थ्य बीमा योजना, पारिवारिक पेंशन लाभ योजना और अन्य
पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी बैंक आफ इण्डिया रिटायरीस बेलफेयर
एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष
आनन्द नारायण मिश्रा ने दी। श्री मिश्र ने बताया कि जिस प्रकार केन्द्र
और राज्य सरकारों के कर्मचारियों की पेंशन का पुनरीक्षण होता है उसी
प्रकार से बैंक के कर्मचारियों की पेंशन का भी पुनरीक्षण कराया जाए।
उन्होने कहा कि जिस प्रकार राज्य और केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को
पारिवारिक पंेशन मिलती है। ठीक उसी प्रकार से बैंक कर्मियों को भी
पारिवारिक पेंशन दी जाए। श्री मिश्र ने बैठक के दौरान कहा कि यदि बैंक
कर्मियों के समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो शीघ्र ही
राज्यव्यापी आन्दोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में आंचलिक के
मंत्री एम.के गर्ग ने उपस्थित सदस्यों को आगामी योजनाओं के बारे में
विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर अध्यक्ष नंद लाल शर्मा, सहायक मंत्री
जी.पी त्रिपाठी एवं डी के मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में
प्रमुख रूप से रामलखन वर्मा, ए.के श्रीवास्तव, अमर सिंह, राम लखन तिवारी,
साहब शरण तिवारी, चन्दन सिंह, सेवक राम आदि एसोशिएसन के सदस्य मौजूद रहे।