चेयरमैन का आदेश नही मानते है अधिशाषी अधिकारी, नागरिकांे में आक्रोश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_14.html
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी में सफाई कर्मियों की फौज होने के बावजूद भी
पूरे नगर में गंदगी की भरमार है। एक तरफ जहां इसी गंदगी के कारण नगर के
कई वार्डों में संक्रामक रोगों ने अपने पैर पसार लिये हैं। दूसरी तरफ
चेयरमैन और अधिशाषी अधिकारी की आपसी खींचतान के कारण विकास कार्य भी
अवरुद्ध हो रहे हैं। जबकि चर्चा यह है कि अधिशाषी अधिकारी कुछ सभासदों को
अपने पाले में कर चेयरमैन के खिलाफ साजिश भी रच रहे हैं। जानकारी के
अनुसार, नगर पंचायत बंकी के वार्डों में इस समय जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे
हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष चाहे लाख इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी को
सफाई के निर्देश दें लेकिन उनके आदेश का पालन करना तो दूर अधिशाषी
अधिकारी नगर के ही कुछ सभासदों को अपने साथ में लाकर उन आदेशों को
दरकिनार कर दे रहे हैं। जिसका खामियाजा यह है कि नगर के वार्ड नं-4 में
गंदगी की भरमार है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसी गंदगी
की वजह से इसी मोहल्ले की रहने वाले सन्तराम यादव की पत्नी कुसमा देवी
सहित नगर के दर्जनों लोग डेंगू और मलेरिया का शिकार हो चुके हैं। आलम यह
है कि यह महामारी धीरे-धीरे पूरे नगर पंचायत में फैल रही है। ऐसा नही है
कि इस बीमारी की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष को न हो उन्होने नगर के सभी
वार्डों में फैली गंदगी की सफाई करवाने और ब्लीचिंग पाउण्डर व अन्य कार्य
करवाने के आदेश अधिशाषी अधिकारी को दिये लेकिन हर बार अधिशाषी अधिकारी ने
उनके आदेशों की जमकर अवहेलना की। इसकी एक खास वजह यह है कि नगर पंचायत के
कई सभासद अपनी मनमानी न कर पाने के खातिर नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ
मोर्चा भी खोल रखा है। लेकिन अभी तक उनको किसी भी काम में सफलता नही मिली
है। इसी मोर्चे के सारे कर्ता धर्ता अधिशाषी अधिकारी बताये जा रहे हैं।
वैसे जब इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी से जानकारी की गयी तो उनका कहना
था कि मेरे किसी वार्ड में कोई गंदगी नही है और न ही कोई व्यक्ति
संक्रामक रोगों से बीमार चल रहा है। उन्होने यह भी बताया कि मैं खुद सफाई
व्यवस्था का कार्य करवा रहा हूं। उन्होने चेयरमैन के बारे में कोई भी बात
कहने से इंकार कर दी।