aajtaktimes

शरद और ए.पी. पाण्डेय के निधन पर शोकसभा आयोजित

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में मजदूर नेता शरद
राव एवं डा. अरूण प्रकाश पाण्डेय के निधन पर गांधी भवन में शोक सभा
कर्मचारी यूनियन नेता आनन्द नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की
गई। सभा में मौजूद समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने बताया कि शरद राव
मुंबई महानगर पालिका के कर्मचारी संगठन, मुंबई टैक्सी और ऑटो रिक्शा
संगठन, मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन के साथ ही शहर के अन्य संगठनों के
अध्यक्ष रहे। वर्तमान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय
मजदूर सेल के अध्यक्ष भी थे। वह समाजवादी आन्दोलन एवं मजदूर आन्दोलन के
प्रमुख नेता थे। जब समाजवादी नेता जार्ज फर्नांडिस ने हिन्द मजदूर किसान
पंचायत का गठन किया तब उन्होने शरद राव को मजदूर यूनियन की अहम
जिम्मेदारी सौंपी। श्री शर्मा ने बताया कि हिन्द मजदूर किसान पंचायत के
गठन बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति में शरद राव महामंत्री और मैं सदस्य बना।
जार्ज फर्नांडिस से हुए वैचारिक मदभेद के बाद शरद राव हिन्द मजदूर सभा
में शामिल हुए और मजदूर आन्दोलन को नई दिशा प्रदान की। उनका निधन मजदूर
आन्दोलन की अपूर्णनीय क्षति है। श्री शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार एवं गांधी
ट्रस्ट के न्यासी हेमन्त शर्मा के साढू डा. अरूण प्रकाश पाण्डेय के
आकस्मिक निधान पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डा. पाण्डेय मृदभाषी, सरल
स्वभाव के व्यक्ति थे। वह एक अन्तर्मुखी वैज्ञानिक थे जो बिना कुछ पूछे
लोगों के भाव को समझ जाते थे। उनके व्यक्तित्व से प्रेम और आत्मीयता साफ
तौर से झलकती थी। डा. पाण्डेय बहुत ही सज्जन और सरल व्यक्ति थे। जिनका
निधन समाज के लिए कष्टकारी है। दोनों महान व्यक्तियों के निधन से गांधी
जयन्ती समारोह ट्रस्ट परिवार शोकाकुल है। अन्त में दोनो दिवंगत की आत्म
शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर विनय कुमार सिंह,
मृत्युंजय शर्मा, नंद लाल शर्मा, जी.पी त्रिपाठी, जिला बार एसोशिएसन के
पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, डी.के मिश्रा, विजय कुमार सिंह, हुमायूं
नईम खान, पाटेश्वरी प्रसाद, बबलू खान, रवि प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद
रहे।

Related

UP 3524398080202709489

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item