सैकड़ो युवा सपा में शामिल, केडी ने किया स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/09/blog-post_11.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश में सपा की लोकप्रियता काफी बढ़ गयी है और युवा
मुख्यमंत्री के प्रयासों से आज पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवा लोग
शामिल हो रहे हैं। उक्त बात छात्रसभा के प्रदेश महासचिव करुणेश द्विवेदी
ने बाराबंकी शहर में पार्टी में शामिल हुए युवाओं को सम्बोधित करते हुए
कही। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि पांच साल जमकर पूरे प्रदेश में जितना
विकास कार्य हुआ है उतना विकास कार्य पिछले पचास सालों में नही किया गया
है। उन्होने कहा कि आज इसी का नतीजा है कि आधा से ज्यादा युवा लोग
समाजवादी पार्टी की साइकिल पर चढ़ने से नही घबड़ा रहे हैं। इस कार्यक्रम
में सैकड़ो युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वालों
में मुख्य रुप से प्रदेश महासचिव ने टीम केडी में हारुन बाबा को जिला
उपाध्यक्ष और अक्षांश यादव को नगर सचिव बनाया है। इस अवसर पर मुख्य रुप
से रत्नेश द्विवेदी, देवेश पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, देवराज सिंह, भूपेन्द्र
सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।