यू पी पुलिस प्रमुख जावीद अहमद ने पेश की बहादुरी की अनोखी मिसाल , टेज़र गन का शॉट खुद पर झेल गये DGP
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने आज बहादुरी की एक ऐसी मिसाल पेश की जिसको देख कर उन्हीं के मातहत स्तब्ध रह गए।
दंगा नियंत्रण और उपद्रवियों पर इस्तेमाल के लिए टेज़र गन का आज DG आफिस में डेमो होना था।सारी तय्यारी पूरी होने के बाद DGP जावेद अहमद ने टेज़र गन की बुलेट का डेमो अपने ऊपर करने की इच्छा जताई ।वहां मौजूद कई अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया मगर वे नहीं माने।जावीद अहमद ने टेज़र गन की बुलेट अपने शरीर पर ले ली।और उसका प्रयोग खुद पर करके दिखाया.। टेजर गन एक ऐसा शस्त्र है जिसके बुलेट का प्रहार एक तीव्र गति के इलेक्ट्रिक शॉक की तरह होता है.।इससे इंसान का शरीर कुछ देर के लिए पैरलाइज़ हो जाता है।
रविवार को अधिकारीयों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान डीजीपी जावीद अहमद ने टेजर गन का प्रयोग करना सिखाया साथ ही ये भी करके दिखाया कि इसके प्रयोग करने पर जिस व्यक्ति पर हम प्रहार करेंगे उस पर क्या असर होगा. किसी भी अनहोनी या अपराधी के उपर प्रयोग करेंगे जिससे वो भागने में असफल होगा.
डीजीपी ने बताया कि टेजर गन का बुलेट एक हैवी इलेक्ट्रिक शॉक की तरह होता है. जिसके उपयोग करने पर थोड़ी देर के लिए व्यक्ति को पैरालाइज्ड कर देती है. बलवाइयों पर काबू पाने के लिए यूपी पुलिस को नया हथियार मिल गया है. टेजर गन आतंकवादियों को जिंदा पकड़ने में मददगार साबित होगी, टेज़र गन का परीक्षण डीजीपी ने खुद पर करके दिखाया ।
