aajtaktimes

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बसपा में वापसी,समर्थको में ख़ुशी

लखनऊ। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बहुजन समाज पार्टी में वापसी हो गई है। धनंजय सिंह जौनपुर से बसपा के सांसद रहे हैं। बीते लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें बसपा से उस समय निकाल दिया गया था जब घरेलू नौकरानी की हत्या के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था।
बसपा नेताओं के मुताबिक धनंजय सिंह लंबे समय से पार्टी में वापसी के लिए लगे थे। नेतृत्व की स्वीकृति मिलने के बाद तीन-चार दिन पहले धनंजय सिंह की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मुलाकात होने की भी चर्चा है। दयाशंकर प्रकरण के बाद धनंजय सिंह की बसपा में वापसी को लेकर सियासी हल्कों में पार्टी के इस कदम को डैमेज कंट्रोल माना जा रहा है।

Related

UP 2998512415247572056

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item