aajtaktimes

नदीम जावेद ने हज़ारो समर्थको के साथ किया जनसंदेश यात्रा का ज़ोरदार स्वागत

जौनपुर में देर रात पहुची  कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा का विधायक नदीम जावेद सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया | कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा शाम चार बजे जौनपुर के शाहगंज पहुचने वाली थी लेकिन अम्बेडकर नगर में देर होने की वजह से ये यात्रा रात 7 बजे शाहगंज पहुची | शाहगंज में यूपी के सी एम उम्मीदवार शीला दीक्षित और कांग्रेस नेता संजय सिंह ने कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया | बाद में  जन संदेश यात्रा खेतासराय होते हुए जौनपुर पहुची जहा एक विशाल जनसभा में तब्दील हुई | इस दौरान मिडिया से बात करते हुए शीला दीक्षित ने कहाकि 2017 में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली है | मायावती द्वारा इलाहाबाद की रैली में उनके उपर किये गये ब्यंग के पलटवार में उन्होंने कहाकि दिल्ली में गन्दगी फ़ैलाने के लिए उत्तर प्रदेश के लोगो को जिम्मेदार कहने की बात उन्होंने कभी कही ही नही थी | जौनपुर में काग्रेस कार्यकर्ताओ का एक हुजूम अपने सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित की झलक पाने और उन्हें सुनने के लिए बेसब्री से इंतज़ार करता नजर आया | देर रात 11  बजे जब कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा जौनपुर के कोतवाली चौराहे पर पहुची तो सदर विधायक नदीम जावेद सहित हजारो कार्यकर्त्ता कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ हाथो में झंडे लिए सडको पर नजर आये | देर रात तक कार्यकर्ताओ को इंतज़ार करता देख शीला दीक्षित ने सभी को इसके लिए धन्यवाद दिया साथी उन्होंने अपने विरोधियो पर जम  कर निशाना साधा | उन्होंने कहाकि की लोगो का ये उत्साह देख कर लगता है की अबकी बार जरुर कांग्रेस की सरकार बनने वाली है | मिडिया से बात करते हुए उन्होंने कहाकि जनता इस बार सपा ,बसपा और भाजपा से तंग आ चुकी है अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनने वाली है | उन्होंने इलाहाबाद में रैली के दौरान मायावती द्वारा उनके उपर कहे गये बात का जवाब देते हुए कहाकि उन्होंने कभी भी दिल्ली में गंदगी फ़ैलाने के लिए यूपी और बिहार के लोगो को जिम्मेदार कहने वाली बात नही थी । जनसन्देश यात्रा में पहुचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार को निशाने पर रखा उन्होंने कहाकि केंद्र की सरकार शिगूफे की सरकार है और इस सरकार की ना तो की स्वदेशी नीति है और ना ही विदेशी प्रधानमन्त्री जी हमेशा विदेश घूमते रहते है और जब आते है तो पठानकोठ जैसे हालात हो जाते है |
शीला दीक्षित हो या संजय सिंह दोनों अपनी पार्टी के जीत के दावे कर रहे है लेकिन अपनी साख को बचाने के लिए कांग्रेस ने 27 साल यूपी बेहाल की जो जन सन्देश यात्रा निकाली है इस यात्रा का सही मायने में उसे कितना लाभ मिलेगा ये तो 2017 के चुनाव में यूपी की जनता ही तय करेगी |

Related

UP 4938127446508843547

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item