aajtaktimes

कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा रामगोपाल का जलवा, पहुंचे कई दिग्गज

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पार्टी की सबसे बड़ी ताकत आप सभी लोग है जिसकी शुरूवात आप लोगों
ने वर्ष 2012 के चुनाव में किया था उसी ऊर्जा एवं मेहनत की जरूरत है
क्योंकि विधायक एवं मंत्री आप लोगो के ही बदौलत बनते है। पार्टी आप लोगों
के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने देगी। उक्त बाते रविवार को कस्बा
जैदपुर के मोहल्ला वसीनगर में समाजवादी पार्टी बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन
एवं प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए पार्टी महासचिव ग्राम्य विकास
मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कही उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का उदय
संघर्ष की कोख से हुआ है। पार्टी की नीति एवं नियत में कोई फर्क नही है
और समाज के सभी वर्गो को सम्मान मिलता है। श्री गोप ने कहा कि आप लोगों
ने जिस उत्साह के साथ वर्ष 2012 के चुनाव में मेहनत कर जिले की सभी सीटो
को जिताने का कार्य किया था आज उसी जोश एवं लगन की जरूरत है क्योकि हमारे
नेता मुलायम सिंह यादव को इटावा से ज्यादा बाराबंकी पर भरोसा है। इसलिए
बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छोटी बातो को भुलाकर पार्टी की मजबूती
के लिए कार्य करें। मंत्री श्री गोप ने क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत
को चुनाव में जब इसी मैदान में हमारे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा
की थी तो हमने आप लोगो से वादा किया था कि आप लोग राम गोपाल रावत को
जिताऐं आप लोगो के मान-सम्मान में बड़ा नहीं लगेगा। राम गोपाल रावत सौ
प्रतिशत सही साबित हुए। कृषि राज्यमंत्री राजा राजीव कुमार सिंह ने
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वर्ष 2017 का चुनाव आप लोग बूथ
स्तर पर टारगेट की तरह लड़े क्योकि जब जिले की सभी सीटे पुनः सपा जितेगी
तो प्रदेश में नजीर कायम होगा। और जितना विकास हुआ है उसके दो गुना विकास
होगा। सदर विधायक धर्मराज यादव (सुरेश यादव) ने कहा कि सपा जैसा कुशल
संगठन एवं युवा शक्ति किसी भी दल में नही है हमारे युवा मुुंख्यमंत्री की
युवा सोच, युवा जोश के चलते वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में किये वादे
तीन साल के कार्यकाल में पूरे कर दिये और अब नये कार्यो पर कार्य कर रहे
है। श्री यादव ने क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत का समर्थन करते हुए कहा
कि श्री रावत हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहते है।
जिसका अन्दाजा स्वयं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को है। हैदरगढ़ विधायक
राममगन रावत ने कहा कि विकास हमारी पार्टी का नारा है। जब-जब प्रदेश में
सपा की सरकार बनी तब-तब विकास हुआ श्री रावत ने सरकार की उपलब्धियों का
बखान करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने जनता को निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क
सिंचाई, एम्बुलेन्स, समाजवादी पंेशन सहित तमाम योजनाऐं चालू की जिसका लाभ
जनता को मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ0
कुलदीप सिंह ने कहा कि संगठित एवं संघर्षशील संगठन ही कामयाबी तक ले जाता
है। क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत ने बड़े ही मार्मिक ढंग से नेताओं एवं
जनता का आहवान करते हुए कहा कि आप लोगो ने जिस मेहनत एवं जोश के साथ
विधायक बनाया है उसके लिए हम जीवन भर ऋणी रहेगें। और यदि कोई गलती हो गयी
हो तो उसके लिए क्षमा मांगते है।  बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के संयोजक सपा
विधान सभा अध्यक्ष शकील सिद्दीकी, किशन रावत, हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि
मुख्तार शाह, जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन का संचालन रिजवान संजय ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व
विधायिका राजरानी रावत, धीरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता रामनाथ मौर्य,
तारिक किदवाई, कुतुबउद्दीन अंसारी, प्रमुख मसौली, यासिर अराफात किदवाई,
मुख्तार शाह, रमेश चौधरी, किशन रावत, शकील सिद्दीकी, नसीम कीर्ति, श्याम
प्रकाश त्रिवेदी, रेहान कामिल, राजेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र यादव, बादशाह
भाई, नाजनीन किदवाई, मो0 गय्यूर, रामनरेश यादव, बिन्नू जयसवाल, मो. अजीज
सहित तमाम लोग मौजूद थे। बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि अरविन्द
सिंह गोप, राजा राजीव सिंह विधायक सुरेश यादव, राममगन रावत को आयोजक
क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत, विधान सभा अध्यक्ष शकील सिद्दीकी किशन
रावत, चेयरमैन रियाज अहमद ब्लाक प्रमुख मुख्तार शाह, मो0 गय्यूर ने भारी
भरकम माला पहनाकर स्वागत किया।

Related

UP 5858122765742930454

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item