aajtaktimes

मंच पर रियाज, मुख्तार, बादशाह की रही गूंज

बाराबंकी। वसीनगर में सम्पन्न हुए सपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मेहनत
तो सभी कार्यकर्ताओं ने की थी। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष जैदपुर रियाज
अहमद, सिद्धौर चेयरमैन प्रतिनिधि हाकिम अली बादशाह, हरख ब्लाक प्रमुख
प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह ने भी अपनी तरफ से कोई भी कोर कसर बाकी नही
रखी थी। सपा विधायक रामगोपाल रावत ने कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही इन
तीनों लोगों का जोरदार स्वागत किया और यह कहा कि इस सम्मेलन में जो भी
लोग आये हैं उसमें आप सभी लोगों का सहयोग सबसे ज्यादा है। उन्होने मंच पर
इन तीनों लोगों का नाम कई बार लिया और यह संदेश भी दिया कि तीनों लोग
विधायक के बहुत ही नजदीक हैं।
हैदरगढ़ में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन 7 को
बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ में आगामी 7 सितम्बर को बूथ
कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए हैदरगढ़
क्षेत्र के सपा विधायक राम मगन रावत ने बताया कि कार्यकर्ताओं की
समस्याओं को सुनने और उसका निस्तारण करने के उद्देश्य ही बूथ कार्यकर्ता
सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन बाल विकास विद्यालय, नई
सड़क तिराहा के परिसर में सुबह 10 बजे से शुरु हो जायेगा। जो देर शाम तक
चलेगा। उन्होने आगे बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के कई
दिग्गज नेताओं सहित जिले के सभी सपा कार्यकर्ता व नेता भाग लेंगे। श्री
रावत ने विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में शामिल
होने की अपील की है।

Related

UP 5603123338067831721

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item