सैंसेक्स 106 अंक कमजोर खुला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/106.html

आज ही नवंबर श्रृंखला के डेरिवेटिव अनुबंधों की शुरूआत है,लेकिन एेसा लगता है कि निवेशक सुरक्षित खेलना चाहते हैं। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सैंसेक्स शुरूआती कारोबार में 105.90 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट से 27,810 अंक पर आ गया।
बैंकिंग, आईटी, प्रौद्योगिकी तथा एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली सैंसेक्स नीचे आया। इससे पिछले सत्र में सैंसेक्स 79 अंक चढ़ा था। नैशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरूआती कारोबार में 24.60 अंक या 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 8,600 अंक के स्तर से नीचे 8,590.65 अंक पर आ गया।
