सपा के लिए अपना बलिदान देने को तैयार हूं : अमर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_825.html

बलिदान देने को तैयार हूं-अमर
अमर ने पार्टी से निष्कासित नेता रामगोपाल यादव पर ‘धमकी देने’ के लिए निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए जिम्मेदार रामगोपाल होंगे। रामगोपाल यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बलिदान दे दीजिए। मैं तैयार हूं, अगर मेरे बलिदान से समस्या का समाधान हो सके। अखिलेश के बयानों को लेकर अमर ने कहा कि मुख्यमंत्री को उन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए जो पीठ पीछे की जाती हैं।
क्या आरोप लगाए थे अखिलेश ने?
आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने हाल ही में आरोप लगाया था कि अमर सिंह और चाचा शिवपाल के इशारे पर आसू मलिक ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपवाया था कि ‘अखिलेश यादव सपा पार्टी के औरंगजेब हो गए हैं और उन्होंने शाहजहां की तरह मुलायम सिंह को कैद कर लिया है। इस खबर को पढ़ते ही अखिलेश आग बबूला हो गए थे।
