aajtaktimes

पैंशन न मिलने से बुजुर्ग हुए परेशान, दिवाली सर पर


चंडीगढ, चंडीगढ़ के बुजुर्ग व अन्य पैंशनधारक अभी तक पैंशन से वंचित हैं। उन्हें पिछले चार माह से पैंशन नहीं मिली है। ऐसे में उन सभीके लिए दीवाली मनाना भी बहुत मुश्किल लग रहा है। परेशान पैंशनधारकों ने कहा कि प्रशासन को इस बारे में सोचना चाहिए। बजुर्गुों ने कहा कि एक तरफ तो प्रशासन बुजुर्गो के प्रति चिंता जताते हुए उनके लिए डाक्टर आपके द्वार जैसे योजनाएं शुरू कर रहा है।
वहीं दूसरी ओर उनकी पैंशन का कोई अता पता नहीं। वहीं जब समाज कल्याण विभाग में पैंशन अभी तक ना आ पाने के बारे में जानकारी मांगी गई तरो उन्होंने डायरैक्टर ऑफ सोशल वैल्फेयर डिपार्टमेंट निशु सिघंल के लीव पर होने की बात करते हुए कहा कि पैंशन बनाकर भेज दी है जो एक -दो दिन में उन्हें मिल जाएगी।

Related

UP 3025377681874298611

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item