aajtaktimes

सफाईकर्मियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन


जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की जनपद शाखा द्वारा 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया गया। कलेक्टेªट परिसर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में आयोजित सभा के माध्यम से वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी न होने तक आंदोलन इसी तरह होता रहेगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। साथ ही मृत साथी संतोष सिंह की आत्मा की शान्ति के लिये मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। अन्त में मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। धरनासभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय चौधरी एवं संचालन मंत्री शिव कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Related

UP 7509718354978010094

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item