जौनपुर। इंसाफ, सेण्टर फार हारमोनी एण्ड पीस, जन दस्तक सांस्कृतिक मंच, ग्लोबल समाज कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हिन्दी भवन में ‘जन सरोकार का सिनेमा एवं जनता के सवाल नाम से’ एक फिल्म समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत कामरेड अजय कुमार के उद्बोधन से हुआ जिसके बाद सफरनवार फिल्म व आजमगढ़ की खामोरिशयां एवं राम के नाम पर चर्चा किया। इसके अलावा का. बचाऊ राम, जाहिद, आकांक्षा श्रीवास्तव, हाफिज शाह, विकास, स्वाती संजय सोनकर, विवेक कुमार, राजेश पाण्डेय, हेना, खुशबू, इन्द्रजीत मौर्य सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक लाल प्रकाश राही ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुये कहा कि हमें निरन्तर ऐसे फिल्म समारोहों को आयोजित करने और उस पर बहस चलाते रहने की जरूरत है। इस अवसर पर सीमा, पूनम भारतीय, जमुना प्रसाद मौर्य, अजय, सेराज अहमद, हदीशुन्निशा, सतीश मौर्य, राजेश विश्वकर्मा, महेन्द्र प्रताप, पद्माकर मौर्य, पारूल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।