aajtaktimes

कुत्ते के विवाद में हुई मारपीट में वृद्ध की गयी जान, दो गिरफ्तार


जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव में सोमवार को कुत्ते के विवाद में चली लाठी-डण्डे व ईंट के प्रहार से एक वृद्ध की हत्या कर दी गयी। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी छोटे लाल बेनवंशी 60 वर्ष का कुत्ता बगल के ही पड़ोसी मेंही लाल के घर में चला गया जिससे दोनों में कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो लाठी-डण्डा व ईंट चलने लगी जिससे मौके पर ही वृद्ध छोटे लाल की मौत हो गयी। इसकी सूचना थाने पर दी गयी जिस पर सीतमसराय चौकी प्रभारी वंश बहादुर सिंह मौके पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेना चाहा तो लोगों ने विरोध कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद थानाध्यक्ष नेवढ़िया आशुतोष तिवारी मौके पहुंचकर परिजन सहित ग्रामीणों को समझा  बुझाकर दो घण्टे बाद शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। मृतक के पुत्र कल्लू की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 147 व 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मेंही लाल पुत्र गंगा और खदेरन पुत्र गंगा को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही अन्य की तलाश शुरू हो गयी है।

Related

UP 1643088834373321681

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item