
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पम्प पर आधा दर्जन से अधिक शस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर पहले पम्प पर मौजूद कर्मचारियों को जमकर पीटा तथा इसके बाद मैनेजर के कक्ष में घुसकर उसे गोली मारा। मैनेजर अपनी जान बचाने के लिये बाहर भाग तो बदमाशों ने उस पर कई राउण्ड गोलियां चलायी। इससे मैनेजर को दो गोली लगी जिसके बाद बदमाश जाते समय पम्प पर लगे सीसी कैमरे को तोड़-फोड़ करके अपने साथ लेते गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बाजार व आस-पास का इलाका बीती रात गोलियों की तड़तड़ाह से थर्रा उठा। जब तक लोग नींद से जागते तब तक 8 बदमाश पेट्रोल पर तैनात कर्मचारी रामसेवक शर्मा व प्रेम लाल पाठक की लाठी-डण्डों से जमकर पिटाई कर दिये। इसके बाद बदमाश मैनेजर अभय शंकर यादव के कक्ष में घुसकर उनको गोली मार दिये। अभय अपनी जान बचाने के लिये बाहर भागे तो बदमाशों ने दौड़ाकर कई राउण्ड गोलियां चलायी जिससे दो गोली उन्हें लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पम्प पर लगे सीसी टीवी कैमरा तोड़कर फरार हो गये। इधर गम्भीर रूप से घायल को उपचार हेतु वाराणसी ले जाया गया। इधर सूचना मिलते ही आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना व अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित कर दिया। मालूम हो कि एक सप्ताह पहले इसी पेट्रोल पम्प के मालिक राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल को बदमाशों ने गोली मारी थी। दोनों गम्भीर मामलों को देखते हुये आरक्षी अधीक्षक ने थानाध्यक्ष बरसठी धनी राम वर्मा को निलम्बित कर दिया।