जौनपुर। केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने फुटकर दवा व्यवसाय में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को जनोपयोगी बताते हुये नियमावली में परिभाषित व्याख्या का हवाला दिया। साथ ही त्वरित कार्यवाही की मांग करते हुये जनपद आगमन पर आयीं केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने उनको बुकें भेंट करके स्वागत किया। प्रतिनिधिमण्डल में संयोजक दिलीप गुप्ता के अलावा चेयरमैन महेन्द्र, राजेन्द्र निगम, राजय यादव, अमित मौर्या, सुभाष मौर्या, इरफान अहमद, सतीश सिंह आदि शामिल रहे।