जौनपुर। आदर्श लोक शिक्षाप्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के प्रतिनिधि जिला महासचिव राज यादव की अध्यक्षता में सद्भावना पुल के बगल स्थित नवदुर्गा शिव मन्दिर पर हुई। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि बीते 22 सितम्बर से प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र यादव के नेतृत्व में लखनऊ में चल रहे आमरण अनसन में 12 अक्टूबर को जनपद के समस्त शिक्षा प्रेरक साथी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर अनीता सिंह, राजकुमार मौर्या, बालचन्द चौहान, रामनगर ब्लाक अध्यक्ष अजीत शर्मा, सिरकोनी ब्लाक अध्यक्ष अनिल यादव, धर्मापुर ब्लाक अध्यक्ष सत्यमेश पाल, आदित्य मौर्या, विकास सिंह, फिरतू यादव, रीता यादव, रस्मी यादव, गीता मौर्या सहित तमाम शिक्षाप्रेरक साथी उपस्थित रहे।