aajtaktimes

मेलार्थियों की सेवा कर रहा इण्डियन स्टार पावर

जौनपुर। सामाजिक संस्था इण्डियन स्टार पावर द्वारा शारदीय नवरात्रि पर सेवा किया जा रहा है। संस्थाध्यक्ष मो. सलीम ने बताया कि उनकी संस्था रामलीला मैदान सहित अन्य पूजन पण्डालों पर शिविर लगाकर मेलार्थियों को निःशुल्क बिस्कुट व पानी का वितरण किया जा रहा है। साथ ही आगामी भरत मिलाप एवं चूड़ी मोहल्ले में मोहर्रम पर भी शिविर लगाकर सेवा कार्य किया जायेगा। मैनेजर मो. रेहान ने बताया कि इस कार्य में कफील अहमद, मो. शाहिद, मो. फुरकान, मो. सादाब, रमन सोनी, राजन कुमार, राकेश चौबे, अनुपम चौबे, मो. फैजान आदि कार्यकर्ता लगे हुये हैं।

Related

UP 6202087208769773204

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item