aajtaktimes

गाजीपुर में बोलेरो मंगई नदी में गिरी, 8 की मौत


गाजीपुर ।जिले के रसूलपुर के कंधवारा में स्थित पुलिया से एक बोलेरो के मंगई नदी में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिया टूटी होने के कारण देर रात हादसा हुआ। मरने वालों में चार महिलाएं, एक किशोरी, एक दस साल का बच्चा है। गाड़ी में चालक समेत नौ लोग थे।
मोहम्मदाबाद के बढ़ईपुर गांव के निवासी बुझारत की पत्नी मनसा देवी को रविवार की देर शाम सांप ने काट लिया था। परिवार के लोग बोलेरो से उन्हें लेकर करीमुद्दीनपुर के अमवा की सत्ती माई जा रहे थे। बोलेरो चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। रात करीब एक बजे रास्ते में रसूलपुर कंधवारा में पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बोलेरो मंगई नदी में गिर गई। खतरा भांप कर चालक महेंद्र बिंद तो निकल गया लेकिन पानी ज्यादा होने से अन्य किसी को निकलने का मौका नहीं मिला और सभी की मौत हो गई।
मरने वालो मे
मनसा देवी (30), टेटरी देवी (35), बैजनाथ (60), पिंकी (14), जितेंद्र (10), शारदा देवी (50), रामराजी देवी (55) और सुपारी (17) शामिल है।

Related

UP 6806998243033525228

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item