aajtaktimes

घर में घुसकर 12वीं की छात्रा से रेप की कोशिश, कपड़े भी फाड़े



छत्तीसगढ़ के जशपुर में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पीड़ित छात्रा को घर में अकेली पाकर चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एवं संभागीय महामंत्री ने बदनीयती से छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए. मामला सिटी कोतवाली जशपुर का है.
जानकारी के अनुसार, 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा बगीचा इलाके में किराए के मकान पर रहती है. वह 12 अक्टूबर को अपने घर में अकेली थी. उसी दौरान पहले से परिचित संतोष शुक्ला किसी बहाने से उसके घर में घुस आया और मौका पाकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा. इस घटना से डरी-सहमी पीड़ित छात्रा ने जैसे-तैसे खुद को बचाया.
पीड़िता ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है.
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर वी.पी.एस. चौहान ने बताया कि आरोपी संतोष शुक्ला को धारा 452, 354, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Related

UP 3844079539624726012

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item