भगदड़ के पिछले 10 बड़े हादसे : 647 लोगों की मौत, हजारों घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/10-647.html
नैना देवी मंदिर में मरे 160
पिछले 10 साल में 3 अगस्त, 2006 को हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ा हादसा हुआ था. यहां नैना देवी मंदिर में भगदड़ मची गई. इस भगदड़ में 160 श्रद्धालु मारे गए थे. इनके अलावा 400 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
चामुंडा देवी मंदिर में 120 मरे
30 सितंबर, 2008 को राजस्थान में जोधपुर के चामुंडा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से करीब 120 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 200 से ज्यादा लोग इस भगदड़ में घायल हुए थे. ये भगदड़ यहां नवरात्रि के त्योहार के दौरान मची थी.
वाराणसी के राजघाट पुल पर मची भगदड़, 19 लोगों की दर्दनाक मौत, कई बुरी तरह जख्मी
सबरीमला मंदिर में 106 मरे
14 जनवरी, 2011 को केरल में सबरीमाला मंदिर में हुई भगदड़ अब तक की सबसे बड़ी और विकराल भगदड़ थी. इस भगदड़ में 106 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
रत्नगढ़ मंदिर के पास भगदड़ में 89 की हुई मौत
मध्यप्रदेश के दातिया में 13 अक्टूबर, 2013 को रत्नगढ़ मंदिर के पास मची भगदड़ में करीब 89 लोगों की मौत हो गई थी. इनके अलावा करीब 100 लोग घायल हो गए थे। ये भगदड़ इस मंदिर के पास एक पुल पर मची थी.
राम-जानकी मंदिर में 63 मरे
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 4 मार्च, 2010 को राम-जानकी मंदिर में भगदड़ मचने से 63 लोगों की मौत हो गई. 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. ये भगदड़ उस समय मची जब कृपालु महाराज की पत्नी की पुण्यतिथि के मौके पर कपड़े और खाना बांटा जा रहा था और इसे लेने के लिए करीब 10 हजार लोगों की भीड़ यहां उमड़ी थी.
नासिक कुंभ में 40 की मौत
27 अगस्त 2003 को नासिक में कुंभ मेले के दौरान पवित्र मच गई. इस भगदड़ में 40 लोग मारे गए थे। इनके अलावा 125 श्रद्धालु घायल भी हुए थे.
इलाहबाद के कुंभ में 36 मरे
10 फरवरी, 2013 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में करीब 36 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 39 लोग घायल हो गए थे.
हर की पौड़ी पर 22 मरे
8 नवंबर 2011 को हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 22 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल भी हो गए.
छठ घाट पर भगदड़ में 20 की गई जान
बिहार के पटना में अदालत गंज क्षेत्र के एक घाट पर 19 नवंबर, 2012 को भगदड़ मच गई. ये भगदड़ छठ पूजा के दौरान मची थी। इस घटना में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी. इनके अलावा बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए थे.
बैद्यनाथ मंदिर में भगदड़ से 11 की मौत
10 अगस्त, 2015 को देवघर (झारखंड) के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई. इनके अलावा 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। मरने वालों में 10 पुरुष और 01 महिला शामिल थी.


