अक्टूबर महीने में पेट्रोल की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी, डीजल दोबारा महंगा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_840.html
अक्टूबर महीने में ही पेट्रोल के दाम में तीसरी बार बढ़ोतरी हो गई है. वहीं डीजल दोबारा महंगा हो गया है. शनिवार को पेट्रोल 1.34 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.37 रुपये की बढ़त हो गई है. कीमतें आधी रात से लागू हो जाएंगी.
दिल्ली में शनिवार आधी रात से पेट्रोल 66.06 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. अभी तक यह 64.72 रुपये प्रति लीटर था. डीजल का दाम भी 52.61 रुपये से बढ़कर 54.98 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा.
इससे पहले डीलर कमीशन बढ़ने से 4 अक्टूबर को पेट्रोल के दाम 14 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे. इसके अलावा डीजल भी 10 पैसे लीटर महंगा हो गया था.
इसी महीने की शुरुआत में यानी एक अक्टूबर को पेट्रोल की कीमतों में 37 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी. उस दिन डीजल के दाम आठ पैसे लीटर कम किए गए थे.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में भी दाम में बदलाव की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन हो.