aajtaktimes

सपा में कुनबे में रार, मैनपुरी में भारी पड़ेंगे शिवपाल


आगरा: सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार में मची उथल पुथल ने पूरे प्रदेश की राजनीति को हिला कर रख दिया है। अब जहां सीएम अखिलेश यादव द्वारा नई पार्टी की घोषणा के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं एक जंग यह भी शुरू हो चुकी है कि सपा के इस बंटवारे में कौन किस पर भारी पड़ेगा। यह आंकलन प्रदेश के अन्य जिलों से पहले सपा के गढ़ कहे जाने वाले जिले मैनपुरी, एटा और फि रोजाबाद में किया जाए, तो यहां पर सीएम अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव दोनों के गुट सक्रिय हैं।

मैनपुरी में इसलिए भारी पडेंग़े शिवपाल 
मैनपुरी के कुछ नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के चेहरे पर ही वोट मिलता है, यदि उनके अलावा दूसरा चेहरा लाया जाए, तो शिवपाल सिंह यादव हैं। कारण यह है कि शिवपाल सिंह यादव की मैनपुरी में सक्रियता बड़े स्तर पर रहती है। फिर दूसरा कारण यह भी है कि मैनपुरी सदर के विधायक राजू यादव से रामगोपाल खेमे में माने जाते हैं। राजू यादव का मैनपुरी की राजनीति में बड़ा विरोध है, जिसके चलते यहां के नेता शिवपाल सिंह यादव को पसंद करते हैं।

एटा में रहेगा अखिलेश का राज
सैफई परिवार में फैली रार में जिस प्रकार शिवपाल सिंह यादव के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव नजर आ रहे हैं, तो वहीं सीएम अखिलेश यादव के साथ रामगोपाल यादव खड़े हुए हैं। कहा जाए, तो अखिलेश यादव और प्रो. रामगोपाल यादव की एक ही बात है। यही कारण है कि एटा और फिरोजाबाद दोनों जिलों में रामगोपाल के कारण जनाधार अखिलेश के साथ रहेगा। एटा की बात करें,तो यहां पर जिलापंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव और उनके भाई व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर रामगोपाल का हाथ माना जाता है। यहां पर शिवपाल सिंह खेमे से एटा सदर के विधायक आशू यादव हैं। राजनीति की बात की जाए, तो जुगेन्द्र सिंह यादव एटा में सभी नेताओं पर भारी पड़ते हैं।

Related

UP 7085447429647166634

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item