aajtaktimes

सीएम अखिलेश ने वाराणसी भगदड़ में मृतकों के परिजनों को पांच - पांच लाख रुपए मुआवज़े का किया ऐलान


लखनऊ । यूपी के  सीएम अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज हुई भगदड़ में मारे गए लोगाें के परिजनों को पांच - पांच लाख और गंभीर रुप से घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है।
श्री यादव ने वाराणसी में धार्मिक समारोह में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों प्रति शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा,‘‘वाराणसी में भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख पहुंचा है।” उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवदेना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Related

UP 892789333045411146

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item