मेहनत करने वाले पीछे, विरासत वालोें को मिल जाता है सब कुछ :शिवपाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_821.html
श्री यादव ने पत्रकारो के सामने एक बार फिर साफ किया कि उनके परिवार मे सब कुछ ठीक है। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने बयान देकर बात साफ कर दी है मगर कुछ पत्रकार हम लोगो को आगे करके खबर बनाने मे लगे हुए है । अखिलेश यादव के अकेले चुनाव मैदान मे उतरने के सवाल पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी बहुत बडी है। सबको अलग अलग जिम्मेदारी मिलेगी, इसमे अकेले की कोई बात ही नहीं है। हर आदमी हर जगह तो जा नही सकता इसलिए सबको बारी बारी से वक्त मिलेगा ।

