
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमण्डल शनिवार को जिला प्रशासन से मिलकर पत्रक सौंपा। 9 सूत्रीय मांगों का यह पत्रक महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने मांग किया कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान ब्याज सहित शीघ्र किया जाय। प्रतिकूल मौसम एवं गलत सरकारी नीतियों से किसानों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, इसलिये उनके बकाया कृषि ऋण एवं बिजली के बिल माफ किये जायं। प्रदेश में लुप्त हो चुकी कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया जाय। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय। प्रदेश सरकार द्वारा धान की खरीद की दोहरी नीति बंद की जाय। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 1 अक्टूबर से ही खरीद की जाय। भूमि अधिग्रहण 2013 का पास बजट लागू किया जाय। किसानों की लागत मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक भुगतान किया जाय। किसानों के फसल की क्षतिपूर्ति व मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाय। बिजली आपूर्ति की समस्या सुधारकर 20 घण्टे सुनिश्चित की जाय। इस मौके पर अशोक यादव, उद्यम सिंह यादव, अशोक प्रधान, समरजीत यादव, सत्य नारायण यादव, विनय यादव, राजेश प्रजापति, पुष्पलता, डा. एसए रिजवी, जौहर अब्बास उपस्थित रहे।