aajtaktimes

हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम


जौनपुर। गत दिवस हत्या करके फेंकी गयी लाश प्रकरण को लेकर परिजन व ग्रामीण हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अड़ गये। इसको लेकर शनिवार को सरपतहां थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव के पास ग्रामीणों ने जाम लगा दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। मालूम हो कि बीते 25 सितम्बर को शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में एक युवक की लाश मिली थी जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया लेकिन आज तक उस प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसको लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने आज हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिये सरायमोहद्दीनपुर-अखण्डनगर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। जानकारी होने पर तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और जामकर्ताआंे को समझाने लगे। समाचार लिखे जाने तक जामकर्ता मौके पर डटे रहे और अधिकारी मान-मनौवल करते रहे।

Related

UP 5705512918668004968

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item