जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बीते 14 से 21 अक्टूबर तक मातृत्व सप्ताह मनाये जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही समीक्षा किया जहां आंगनवाड़ी केन्द्र पर एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी द्वारा गर्भवती महिलाओं को एमसीपी कार्ड साथ लाने, अस्पताल में प्रसव कराने, प्रसव के बाद बच्चे को स्तनपान कराने सहित 8 बिन्दुओं पर सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारी सूचना को अवयय अपने साथ लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने बताया कि कुल 4327 गर्भवती महिलाओं के लक्ष्य के सापेक्ष 4446 रहा जिसका प्रतिशत 103 रहा। आज सभी विकास खण्डों में 131 महिलाएं हाई रिस्क गर्भवती जांच में पायी गयीं। इसी प्रकार आज तक आधार कार्ड 2842 व बैंक खाता 2710 का खोला गया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, कृषि अधिकारी अमित चौबे, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई उमाकान्त तिवारी, नेडा अधिकारी श्रीराम, उपायुक्त उद्योग केन्द्र एचपी सिंह, चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।