सपा व बसपा ने केवल प्रदेश को लूटाः रमापति राम त्रिपाठी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_266.html
मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटा है। अपराधियों को संरक्षण दिया है। उद्योगों का पलायन हुआ है। महिलाओं की इज्जत लूटी गयी है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी ने मंगलवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की सपा सरकार का मुख्यमंत्री कौन है, जनता समझ नहीं पायी है। पर्दे के पीछे से 3-4 मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं जहां सभी का उद्देश्य एक ही है कि प्रदेश को कितना ज्यादा लूटा जाय। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मायावती के भ्रष्टाचार को प्रदेश की जनता के साथ पूरे देश ने देखा है। बसपा टिकट बेचती है। उनके यहां जो ज्यादा पैदा देता है, उसको टिकट मिलती है। चाहे वह अपराधी हो या भ्रष्टाचारी। अन्त में उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश का चौमुखी विकास कर रही है। देश 60 साल बाद प्रगति के पथ पर चल पड़ा है, क्योंकि 60 साल कांग्रेस ने देश को केवल लूटा है जिसके चलते देश का विकास ठप हो गया था। आज ढाई साल के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में एक भ्रष्टाचार नहीं हुआ है और न ही किसी मंत्री या सांसद पर भ्रष्टाचार की कोई अंगुली उठी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, विनय सिंह, गिरीश यादव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, रामसिंह मौर्य, अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, राजवीर दुर्गवंशी, ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य भाजपाजन उपस्थित रहे।