जौनपुर। शिवाजी स्वतंत्र स्काउट दल मेंजा के संस्थापक अध्यक्ष स्व. बनमाली लाल पटेल की 10वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव मेंजा में 19 अक्टूबर दिन बुधवार को मनायी जायेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये स्काउट मास्टर संजीव मौर्य ने बताया कि उक्त अवसर पर 250 विधवा, विकलांग, आर्थिक रूप से कमजोर एवं वनवासियों को गर्म वस्त्र एवं टार्च दिया जायेगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर राकेश कुमार पटेल हैं।