aajtaktimes

डीएम-एसपी से मिला श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमण्डल


मोहम्मद सोहराब
जौनपुर। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक से मिलकर आगामी मां लक्ष्मी पूजनोत्सव से सम्बन्धित मांगों का पत्रक सौंपा। अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू के नेतृत्व में अधिकारीद्वय से मिले प्रतिनिधिमण्डल ने पूर्व की भांति प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था की मांग किया जिस पर अधिकारियों ने हरसंभव व्यवस्था देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल से जहां जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि व्यवस्था पूर्व की भांति सुदृढ़ रहेगी, वहीं आरक्षी अधीक्षक अतुल सक्सेना ने कहा कि मेले को देखते हुये पुलिस व्यवस्था एकदम दुरूस्त रहेगी। प्रतिनिधिमण्डल में संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह, संरक्षक रामजी जायसवाल, अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद, महासचिव लाल बहादुर यादव नैपाली, संजय अस्थाना, बृजेश यादव, राहुल सिंह, राम आशीष विश्वकर्मा, सुनील मौर्या, राजकुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Related

UP 599395372527750190

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item