aajtaktimes

शहीद जवान के घर पहुंचे ओम पुरी, विवादास्पद बयान पर मांगी माफी



नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने हाल ही में एलओसी पर शहीद हुए जवान नितिन यादव पर दिए गए अपने विवादास्पद बयान पर प्रायश्चित करने के लिए सैनिक के घर गए। ओम पुरी अचानक शहीद नितिन यादव के घर इटावा जा पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहीद नितिन के परिवार से बात की व उनसे माफी मांगी और श्रद्धांजलि सभा में शोक जताया। ओम पुरी ने घरवालों के साथ नितिन की आत्मा की शांति और अपनी टिप्पणी के लिए प्रायश्चित करते हुए हवन भी किया। हवन के दौरान ओम पुरी भावुक हो गए। उनकी आंखें नम हो गईं। इस कार्यक्रम की जानकारी उन्होंने सिर्फ नितिन के परिवार को दी थी लेकिन फिर भी गांव के लोग काफी तादाद में इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे। बता दें कि एक शो के दौरान ओम पुुरी ने बारामुला में शहीद हुए सैनिक नितिन यादव पर कहा था कि उसे फौज में जाने के लिए किसने कहा था? उनके इस बयान के बाद उनकी काफी खिंचाई हुई थी। उन्हें लोगों की तीखी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, ओम पुरी ने बाद में माफी भी मांगी थी।

Related

UP 3533016014803821257

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item