aajtaktimes

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए यूपी के 8 प्रशासनिक अफसर


लखनऊ में यूपी सरकार ने 5 आईपीएस अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने की सिफारिश मंजूर कर लिया है. ये सभी आईपीएस अफसर केंद्रीय बलों में भेजे गए हैं. इनके अलावा 3 सीनियर आईएएस अफसर भी अब केंद्र सरकार को सेवाएं देंगे.
बता दें, कि प्रतिनियुक्ति पाने वालों में एडीजी स्तर के चार और एक आईजी रैंक का अफसर है. जिन एडीजी को प्रतिनियुक्ति मिली है, उनमें एडीजी स्तर के मो. जावेद अख्तर, डीएस चौहान और सुभाष चंद्रा को सीआरपीएफ में आईजी बनाया गया है.

वहीं, एडीजी मुकुल गोयल और आईजी डीके ठाकुर अब बतौर आईजी बीएसएफ में कामकाज संभालेंगे. इनके अलावा 3 वरिष्ठ आईएएस अफसरों को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिली है.
प्रमुख सचिव योजना अरुण सिंघल, सीएम अखिलेश यादव के विशेष सचिव मुथु कुमारस्वामी और यूपीएसआईडीसी के एमडी अमित कुमार घोष अब केंद्र सरकार में सेवाएं देंगे. राज्य सरकार से केंद्र ने सभी को जल्दी कार्यमुक्त करने की गुजारिश की है.

Related

UP 5469681848760801734

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item