जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शासन के निर्देशानुसार 14 से 21 अक्टूबर तक मातृत्व सप्ताह मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि पिछले बार मातृत्व सप्ताह में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के आदेशानुसार मातृत्व सप्ताह में जिले के अधिकारियों द्वारा किये गये कार्यों से प्रदेश में जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।