aajtaktimes

विक्रेताओं को बेहतर सेवा प्रदान करने में जेपी समूह कटिबद्धः एसकेपी गुप्ता


जौनपुर। देश की तीसरी बड़ी सीमेन्ट उत्पादक कम्पनी जेपी सीमेन्ट अपनी सर्वोच्च गुणवत्ता एवं ग्राहक सेवा के बल पर वर्ष 1986 में 1 मिलियन टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता से उत्पादन प्रारम्भ कर आज 280 लाख टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता से युक्त हो गयी है। जेपी समूह द्वारा जो सिविल इंजीनियरिंग, सीमेन्ट, निजी जल विद्युत, ताप विद्युत एक्सप्रेस वे, रियल स्टेट, होटल, शिक्षा, स्पोटर्स आदि क्षेत्रों में कार्यरत अग्रणीय औद्योगिक समूह है। सर्वोच्च गुणवत्ता एवं सर्वोत्तम ग्राहक सेवा को अपनी सफलता का मूल मंत्र बनाकर जेपी सीमेन्ट भारतीय सीमेन्ट उद्योग में नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उक्त बातें कम्पनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेन्ट (मार्केटिंग) एसकेपी गुप्ता ने जौनपुर क्षेत्र के अपने सभी विक्रेताओं से सम्पर्क के दौरान कही। उन्होंने बताया कि जीवन की भाग-दौड़ में हम हर शाम को काम धंधा समाप्त होते ही अपने घर की ओर भागते हैं। सामान्यतः दो-चार दिन घर से बाहर रहने पर हमें अपना घर बहुत याद आता है और हम घर में पांव रखते ही अत्यधिक सुख एवं शांति का अनुभव करते हैं। वह इसलिये कि हमारा घर मात्र ईंट-पत्थर और सीमेन्ट से बना मकान ही नहीं है, बल्कि हमारा घर तो परिवार के सभी स्वजनों और बच्चों की मधुर किलकारियों से युक्त जीवन जीने का आसरा है।

श्री गुप्ता ने कहा कि देश की अग्रणी सीमेन्ट कम्पनी होने के नाते जेपी सीमेन्ट की यह कोशिश है कि आपका घर बने अन्दर से सॉलिड व पीढ़ियों तक टिका रहे। ऐसा मजबूत-टिकाऊ, सुरक्षित घर बनाने के आपके प्रयत्न में हम अपना योगदान देना चाहते हैं। जेपी सीमेन्ट (पीपीसी) उच्च शक्ति के साधारण पोर्टलैण्ड सीमेन्ट क्लिंकर और चुनिंदा, उच्च गुणवत्ता वाले विशेष रसायन को इन्टरग्राइन्ड (एक साथ पीसकर या ब्लेन्ड) कर तैयार किया जाता है। जेपी सीमेन्ट में विद्यमान महीन एवं गोलाकार फ्लाइऐश के क्रियाशील कण कंक्रीट की गीली (ताजी) व ठोस दोनों ही अवस्थाओं के स्वभाव और गुणों को बेहतर रूप से प्रभावित करते हैं जिससे आपका निर्माण अधिक शक्तिशाली और टिकाऊ बनता है। जेपी सीमेन्ट कम्पनी अपनी तकनीकी सेवा के माध्यम से आपको निःशुल्क आधारभूत तकनीकी सहायता प्रदान करती है। आवश्यकतानुसार कम्पनी के कुशल सिविल इन्जीनियर, मोबाइल टेस्टिंग वैन ‘निर्माण मित्र‘ द्वारा आपके निर्माण स्थल पर आकर आपको आवश्यकता तकनीकी मार्गदर्शन देने को समर्पित हैं। भारत में सीमेन्ट की प्रतिव्यक्ति खपत विश्व के प्रतिव्यक्ति औसत खपत से काफी कम है। इस कमी को दूर करने हेतु जेपी सीमेन्ट द्वारा कई प्लाण्टों की स्थापना की गयी है। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Related

UP 3356427152793776012

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item