जम्मू: रियासी जिले में दर्दनाक बस हादसा हुआ है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 15 लोग मारे गए हैं जबकि 40 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यमें जुट गए हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।